UP by-election: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। कई जगहों पर मतदान के दौरान विवाद भी सामने आया है। समाजवदी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा की तरफ से कहा गया कि, मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा में बूथ संख्या 10 एवं 360 पर पुलिस द्वारा मतदाताओं को किया जा रहा परेशान और मतदान किया जा रहा प्रभावित।
पढ़ें :- नीदरलैंड के एम्सटर्डम में यहूदी समुदाय से जुड़े स्कूल में जोरदार विस्फोट, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच हुई घटना से हड़कंप
सपा की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर लिखा गया कि, अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मतदाताओं को धमका रही पुलिस, मतदान हो रहा प्रभावित। चुनाव आयोग से मामले में सपा की तरफ से अपील की गयी है।
अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मतदाताओं को धमका रही पुलिस, मतदान हो रहा प्रभावित।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @AmbedkarnagarDM pic.twitter.com/nCWhdWVi3v
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 20, 2024
पढ़ें :- BCCI Naman Awards 2026 List : रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, देखें कौन-कौन होगा सम्मानित
साथ ही, सपा ने प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा में बूथ संख्या 75,76 पर पुलिस द्वारा मतदाताओं को परेशान और मतदान को प्रभावित करने का अरोप लगाया गया है।