Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP by-election:  क्या सपा बचा पायेगी अपना गढ़, वोटिंग के दौरान अखिलेश-आजम हुए हमलावर

UP by-election:  क्या सपा बचा पायेगी अपना गढ़, वोटिंग के दौरान अखिलेश-आजम हुए हमलावर

By शिव मौर्या 
Updated Date
UP by-election:  उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदान जारी है। उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। बता दें कि, मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा में उपचुनाव को लेकर आज 11:00 बजे तक 20.70 फीसदी मतदान हुआ है।
खतौली विधान सभा क्षेत्र में कुल 369 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान शांति पूर्वक चल रहा है। इसके साथ ही उप चुनाव में सुबह 11 बजे तक मैनपुरी सीट पर 19.5 प्रतिशत मतदान हुआ। रामपुर में मतदान की रफ्तार धीमी है। रामपुर में 11 बजे तक 11.3 फीसदी मतदान हुआ है।
बता दें कि, उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव लगातार हमलावर हैं। उन्होंने रामपुर में पुलिस प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया था। इससे पहले आज़म खान ने भी पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया था।
सपा के लिए चुनौती
उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। रामपुर में आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद समाजवादी पार्टी के लिए इस सीट पर दोबारा काबिज होना बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही मैनपुरी में हो रहे हो लोकसभा सीट पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सामने चुनौती है। 
पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता
Advertisement