Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने कसी कमर,अमेठी में जिलाध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने कसी कमर,अमेठी में जिलाध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक

By प्रिन्स राज 
Updated Date

अमेठी। वर्ष 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक (Politics) पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी तैयारी की दौड़ में अभी भाजपा सबसे आगे दिख रही है। भाजपा पन्ना प्रमुख के सहारे चुनावी नैया पार लगाने को लेकर विशेष रणनीति पर काम रही है। पन्ना प्रमुख भी खूब सक्रिय हैं। पार्टी बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय कर रही है। जिले में भाजपा(BJP) ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। पदाधिकारी बैठकों का दौर चला रहे हैं तो निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय बनाने की कवायद चल रही है।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

इसी क्रम में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी के नेतृत्व में जगदीशपुर स्थित डॉक बंगला(Daak Bangla) सहित रानी गंज में पन्ना प्रमुख से सम्बन्धित समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में जगदीशपुर मण्डल के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे। वही मंडल मुसाफिरखाना के दादरा और भददौर शक्ति केंद्र पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना महेंद्र कुमार मिश्र ने बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक व मंडल पदाधिकारी के साथ मिलकर पन्ना प्रमुख बनवाने का कार्य किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अमेठी दुर्गेश त्रिपाठी(Durgesh Tripathi) ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं। जिले में बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा अभियान चलाया जा रहा है।

 

रिपोर्ट— राम मिश्रा

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा
Advertisement