Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: पंखुड़ी पाठक के लिए प्रचार करने पहुंचे CM भूपेश बघेल, कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन में FIR

UP Election 2022: पंखुड़ी पाठक के लिए प्रचार करने पहुंचे CM भूपेश बघेल, कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन में FIR

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के शंखनाद के बाद से कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। नोएडा से कांग्रेस ने पंखुड़ी पाठक को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, आज पंखुड़ी पाठक का प्रचार करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पहुंचे थे।

पढ़ें :- 'मेरे भाई 4000 KM पैदल चले... शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं,' शहजादा बोलने पर प्रियंका गांधी का पलटवार

इस दौरान भूपेश बघेल के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। बता दें कि, भूपेश भघेल नोएडा सदर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के साथ डोर-टू-डोर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के घर-घर जाकर उनसे कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

उन्होंने लोगों को कांग्रेस के वादे बताए। बता दें कि, इससे पहले शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन पंखुड़ी पाठक ने नामांकन पत्र खरीदा था। वहींं, चुनाव प्रचार के दौरान कोविड नियमों की अनदेखी की गई गई। इसको लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

Advertisement