Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: कांग्रेस की दरकती गई यूपी में सियासी जमीन, एक के बाद एक बड़े नेताओं ने छोड़ा साथ

UP Election 2022: कांग्रेस की दरकती गई यूपी में सियासी जमीन, एक के बाद एक बड़े नेताओं ने छोड़ा साथ

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। वो लगातार पार्टी को मजबूत करने के लिए नए नए प्रयास कर रही हैं। महिलाओं के साथ ही उन्होंने युवाओं को भी लुभाने के लिए बड़ा दांव चला है। हालांकि, इन सबके बीच कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक कई बड़े झटके लगे हैं।

पढ़ें :- लखनऊ में DRDO का मॉडल हेलीकॉप्टर कहां 'उड़' गया? नगर निगम के पास नहीं है इसका जवाब

कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। यूपी में सबसे पहले कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे जितिन प्रसाद ने प्रसाद ने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद ललितेशपति त्रिपाठी और अदिति सिंह ने पार्टी से बगावत शुरू कर दी। चुनाव के ऐलान के बाद उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अब कांग्रेस को बड़ा झटका आरपीएन सिंह के रूप में लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता कहे जाने वाले आरपीएन सिंह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।

जितिन प्रसाद
जितिन प्रसाद ने बीते महीने कांग्रेस छोड़ दी थी। जितिन के कांग्रेस छोड़ने से पार्टी को बड़ा झटका लगा था। भाजपा ने उन्हें एमएलसी बनाया, जिसके बाद योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा ने उन्हें मंत्री बना दिया।

पढ़ें :- मोदी है तो सबकुछ मुमकिन है,आज भारत का सर्वांगीण विकास हो रहा है-पंकज चौधरी

ललितेशपति त्रिपाठी
कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ललितेशपति त्रिपाठी ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस छोड़ने के बाद ललितेशपति त्रिपाठी ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। बता दें कि, ललितेशपति त्रिपाठी यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र और प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते थे।

अदिति सिंह
रायबरेली से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक बनी आदिति सिंह भी चुनाव ऐलान के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, वो पहले ही से ही पार्टी के विरोध में बयानबाजी करती रहती थीं। वहीं, अब भाजपा ने उन्हें रायबरेली से प्रत्याशी बनाया है।

आरपीएन सिंह
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में आरपीएन सिंह का नाम शामिल था। आज उन्होंने भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही।

पढ़ें :- Ghatkopar Hoarding Collapse : बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की हादसे में मौत, 3 दिन बाद मिले शव
Advertisement