Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: वे थे तो रामभक्तों पर गोलियां चलीं, हम हैं तो राम मंदिर का सपना सच हुआ, अखिलेश पर सीएम ने साधा निशाना

UP Election 2022: वे थे तो रामभक्तों पर गोलियां चलीं, हम हैं तो राम मंदिर का सपना सच हुआ, अखिलेश पर सीएम ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पर तीखे हमले भी शुरू हो गए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, ‘वे थे तो…राम भक्तों पर गोलियां चलीं। शिवभक्त कांवड़ियों की यात्राएं रद्द हुईं।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

सैफई महोत्सव के कारनामे हुए। हम हैं तो…श्री रामलला विराजमान का स्वप्न साकार हुआ। शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई। ‘दीपोत्सव’, ‘रंगोत्सव’ उत्तर प्रदेश की पहचान बने।’ इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि, ‘वे ‘जिन्ना’ के उपासक है, हम ‘सरदार पटेल’ के पुजारी हैं। उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम मां भारती पर जान न्योछावर करते हैं।’

Advertisement