Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: बुआ-बबुआ के शासन में हमारी आस्था का सम्मान नहीं होता था, अयोध्या में बोले अमित शाह

UP Election 2022: बुआ-बबुआ के शासन में हमारी आस्था का सम्मान नहीं होता था, अयोध्या में बोले अमित शाह

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) लगातार यूपी दौरे पर हैं। आज वो अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे और हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना किए। इसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद अमित शाह राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या के मैदान में जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार (Yogi Sarkar) के कामों की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार के इत्र की दुर्गंध से पता चल रहा है, सपा के पापों की जड़ें कितनी गहरी हैं। इन जड़ों पर जब वार हो रहा है तो अखिलेश जी… आप ‘छटपटा’ क्यों रहे हैं? उन्होंने कहा कि, इस भूमि ने वर्षों तक प्रभु श्रीरामलला के जन्मस्थान के लिए संघर्ष किया है। यहां अनेक बार विनाश भी हुआ, निर्माण भी हुआ। मगर हर बार विनाश पर निर्माण ने विजय प्राप्त की।

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

साथ ही कहा कि, कार सेवकों पर किसने गोलियां चलवाईं? राम नवमी के उत्सव को किसने बंद किया था? दीपोत्सव को किसने बंद किया था? राम भक्तों पर डंडा किसने चलाया था? ये हमको याद रखना चाहिए। अमित शाह ने कहा कि, जब देश में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाई और नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनें। वहीं, आज मैं देख कर आया हूं कि रामलला का मंदिर उसी स्थान पर आज बन रहा है।

उन्होंने कहा कि, बुआ-बबुआ के शासन में हमारी आस्था का सम्मान नहीं होता था। आज नरेन्द्र मोदी जी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी आस्था को गौरव प्रदान करने का काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अयोध्या को अपना प्राचीन गौरव वापिस मिला है। यहां पर प्रभु श्री राम के नाम पर श्री राम अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है, जो दुनिया भर के राम भक्तों को अयोध्या लाने का कार्य करेगा।

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सपा के शासन में तीन पी होते थे, जिसमें परिवारवाद, पक्षपात और पलायन होता था। वहीं, भाजपा की सरकार तीन ‘V’ के आधार पर चलती है। इसमें विकास, व्यापार और सांस्कृतिक विरासत शामिल है।

 

 

 

Advertisement