Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 Phase 1 Live : कैराना में कई बूथों पर EVM खराब, जानें 11 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान

UP Election 2022 Phase 1 Live : कैराना में कई बूथों पर EVM खराब, जानें 11 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Election 2022 Phase 1 Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। कैराना के बूथ नंबर 255 और 245 पर ईवीएम खराब हुई है। प्रशासन इन्हें ठीक करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि वोटर 2-3 घंटे से मतदान के लिए इंतजार कर रहे हैं।

पढ़ें :- Forbes List : '30 अंडर 30 एशिया' सूची का 9वां संस्करण जारी, इन भारतीयों को मिली जगह

इस बारे में उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी. डी. राम तिवारी ने कहा, पहले 2 घंटों में मतदान 7.93 फीसदी हुआ है। सभी जगहों पर मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। कुछ जगहों पर EVM की खराब होने की खबर मिली थी, लेकिन उनको बदलकर मतदान प्रक्रिया को शुरू किया गया है। सुबह 11 बजे तक बुलंदशहर में 21.62 फीसदी, हापुड में 22.8 फीसदी, अलीगढ़ में 17.91 फीसदी मतदान हुआ है। बागपत में 22.77 फीसदी, मथुरा में 20.01 फीसदी वोटिंग हुई है।

बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट कर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के लिए यह कितना जिम्मेदाराना है कि वे इसलिए वोट न डाले, क्योंकि उनकी चुनावी रैली है? वह क्या संदेश दे रहे हैं? क्या उन्होंने जीतने की चाहत को पहले ही छोड़ दिया है। जब वे खुद वोट डालने को लेकर गंभीर नहीं हैं तो लोग आरएलडी को वोट क्यों करें?

प्रथम चरण के चुनाव में पश्चिमी यूपी के 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में 2.28 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ईपीआईसी कार्ड के स्थान पर मतदाता मनरेगा कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट सहित वोट डालने के लिए 12 प्रकार के पहचान पत्र का उपयोग कर सकते हैं।

पढ़ें :- हैलो...मैं जिलाधिकारी गोण्डा आवास से बोल रहा हूं चौंकिए मत, मतदाताओं से 20 मई को वोट डालने की जा रही है अपील
Advertisement