UP Election 2022 : नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए यूपी के युवाओं के लिए भर्ती विधान शीर्षक से घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि एक परीक्षा कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि ये जो भर्ती विधान है, इसे बनाने के लिए हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे यूपी में युवाओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। उन्हीं चर्चाओं से ये भर्ती विधान निकला है।
पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर
LIVE: Shri @RahulGandhi and Smt. @priyankagandhi launch UP's Youth Manifesto, at the AICC HQ.#कांग्रेस_का_भर्ती_विधानhttps://t.co/M3I6SMnTY6
— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 21, 2022
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज चुनाव में जाति पर आधारित और सांप्रदायिक प्रचार किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि सकारात्मक बातें हों और आपके भविष्य की बातें हों ताकि आपका भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को नशे के जाल से निकालने के लिए एक सेंटर खोला जाएगा जो युवाओं की काउंसिलिंग करेगा। इसके अलावा सांस्कृतिक क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा दिया जाए। हम आपके भविष्य की ठोस बात करना चाहते हैं।
पढ़ें :- लोकसभा सामान्य चुनाव के नामांकन की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण
प्रियंका गांधी ने कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए नये अवसर प्रदान किये जाएंगे। मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा जिसमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा का बजट कम किया है। हमारी सरकार आएगी तो ये बजट बढ़ाया जाएगा और सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। अच्छी शिक्षा भविष्य निर्माण के लिए सबसे जरूरी है।
इस भर्ती विधान में पांच सेक्शन हैं, जिनमें युवाओं की अलग अलग समस्याओं पर फोकस किया गया है। प्राथमिक विद्यालयों में खाली 1.5 लाख खाली पद भरे जाएंगे। माध्यमिक, उच्च शिक्षा, पुलिस आदि विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा।संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा आदि में खाली सभी पदों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म के लिए शुल्क माफ होंगे और बस, ट्रेन यात्रा फ्री होगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि जिन प्रदेशों में हमारी सरकार है, वहां पर रोजगार की हालत उत्तर प्रदेश के कहीं बेहतर है। यूपीए के समय का रिकॉर्ड भी आज से काफी बेहतर रहा है। हम यूपी के लिए जो घोषणाएं कर रहे हैं, वह हमारे अनुभव से ही निकला है।