Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: सपा और आरएलडी का गठबंधन हुआ फाइनल! ट्वीट कर लिखा-बढ़ते कदम

UP Election 2022: सपा और आरएलडी का गठबंधन हुआ फाइनल! ट्वीट कर लिखा-बढ़ते कदम

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के करीब आते ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और आरएलडी (RLD) के बीच गठबंधन की चर्चाएं चल रहीं थीं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और आरएलडी चीफ जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) के बीच मुलाकात के बाद गठबंधन होने की बात कही जा रही है। दोनों नेताओं ने मुलाकात की तस्वीर को ट्वीट किया है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

वहीं, जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) ने तस्वीर को ट्विट कर इसे बढ़ते कदम लिखा है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि सपा और आरएलडी (RLD) के बीच गठबंधन हो गया है। बता दें कि, बीते कई दिनों से सीटों के बटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बातचीत चल रही है। सूत्रों की माने तो दोनों नेताओं के बीच मंगलवार को काफी देर तक बातचीत हुई।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

इसके बाद से इन्होंने तस्वीर को शेयर की है। गौरतलब है कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) छोटी पार्टियों से गठबंधन करने में जुटे हुए हैं। उनका दावा है कि 2022 में उनकी पार्टी सरकार बनाने जा रही है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो
Advertisement