Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : अदिति सिंह का छलका दर्द, प्रियंका गांधी पर लगाया ये बड़ा आरोप

UP Election 2022 : अदिति सिंह का छलका दर्द, प्रियंका गांधी पर लगाया ये बड़ा आरोप

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) में भारतीय जनता पार्टी से रायबरेली सदर विधानसभा सीट की प्रत्याशी अदिति सिंह (Aditi Singh) ने कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर बुधवार को बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिना बाप की बेटी को प्रियंका गांधी परेशान कर रही हैं। बता दें कि अदिति सिंह ने हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की है। उनके पति अंगद सिंह पंजाब चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उनको टिकट नहीं दिया, इस पर अदिति सिंह का यह बयान सामने आया है।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

पति का टिकट कटने पर छलका दर्द

बता दें कि अदिति कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अखिलेश कुमार सिंह की बेटी हैं। उनका सितंबर 2019 में निधन हो गया था। रायबरेली में अदिति सिंह ने कहा कि बिन बाप की बेटी को प्रियंका परेशान कर रही हैं। अदिति सिंह ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी ने उनके पति पर प्रेशर बनाया था कि वह मेरे खिलाफ बयान दें, तब उनको टिकट दिया जाएगा।

कांग्रेस के नारे ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ पर कटाक्ष करते हुए अदिति ने कहा कि मैं लड़की हूं और लगातार लड़ ही रही हूं। बता दें कि अदित सिंह के पति अंगद सिंह कांग्रेस से ही नवांशहर से विधायक हैं, लेकिन अदिति सिंह के बीजेपी में जाने के बाद पंजाब में कांग्रेस ने उनको टिकट नहीं दिया। बाद में अंगद सिंह ने नवांशहर से ही निर्दलीय पर्चा भरने का फैसला लिया। अदिति सिंह को बीजेपी ने बनाया है उम्मीदवार अदिति सिंह को बीजेपी ने रायबरेली की सदर सीट पर उम्मीदवार बनाया है। यह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र और गांधी परिवार के गढ़ में आती है।

अदिति सिंह के खिलाफ सपा ने राम प्रताप यादव उर्फ आरपी यादव को टिकट दिया है। फिलहाल कांग्रेस ने यहां से अपने पत्ते नहीं खोले हैं। अदिति सिंह पहले भी प्रियंका गांधी पर निशाना साधती रही हैं। जब प्रियंका ने इशारों-इशारों में कहा था कि वह ही यूपी में कांग्रेस का सीएम फेस हैं तो इस पर अदिति सिंह ने कहा था कि प्रियंका को सीएम फेस बनने का हक है, लेकिन बनने के लिए वह सीटें कहां से लाएंगी?

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी
Advertisement