Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2027: कांग्रेस से सीट बंटवारे की बातचीत के बीच समाजवादी पार्टी ने पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का किया एलान

UP Election 2027: कांग्रेस से सीट बंटवारे की बातचीत के बीच समाजवादी पार्टी ने पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का किया एलान

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है। इस बातचीत के बीच समाजवादी पार्टी ने पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। सपा के इस कदम से प्रदेश का सियासी पारा और ज्यादा बढ़ गया है।

पढ़ें :- 'कमल का फूल ही होगा BJP का CM चेहरा', केशव मौर्य के बयान से यूपी की सियासत में हलचल, योगी के चेहरे पर क्या है पार्टी का रुख?

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिन पांच विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है, उसमें उनमें सहारनपुर जिले की बेहट सीट से मौजूदा विधायक उमर अली खान और सहारनपुर देहात से विधायक आशु मलिक को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, कैराना विधानसभा सीट से नाहिद हसन को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया गया है। अमरोहा से महबूब अली और ललितपुर से ज्योति लोधी को टिकट दिया गया है।

पढ़ें :- योगी सरकार ने यूपी पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS अधिकारियों का तबादला, देखें सूची

सपा के इस कदम से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच चल रहे सीट बंटवारे में कहीं न कहीं विवाद की स्थिति बनेगी। सपा ने पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने सूची के शीर्ष पर ‘होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान’ का नारा दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे सपा की शुरुआती चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement