Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election : अब कांग्रेस की नजर विधानसभा उपचुनाव पर,सपा से मांग सकती है तीन या चार सीटें

UP Election : अब कांग्रेस की नजर विधानसभा उपचुनाव पर,सपा से मांग सकती है तीन या चार सीटें

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से गठबंधन कर रायबरेली व अमेठी समेत छह सीट जीतने के बाद अब कांग्रेस की नजर विधानसभा उपचुनाव पर है। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी विधानसभा क्षेत्रवार अपनी ताकत का आंकलन भी कर रही है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कांग्रेस नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सपा से तीन या चार सीटें मांग सकती है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहा कि कांग्रेस (Congress ) ने उपचुनाव में लखनऊ के पूर्वी विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा था। नौ सीटों पर उपचुनाव होने पर कांग्रेस (Congress ) भी मैदान में उतरेगी। सीटों को लेकर सपा से बातचीत की जाएगी। लोकसभा चुनाव के बाद अब फूलपुर, खैर, गाजियाबाद, मझवां, मीरापुर, मिल्कीपुर, करहल, कटेहरी व कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है।

कांग्रेस बढ़ाएगी सक्रियता

माना जा रहा है कि जिन सीटों पर सपा के विधायक थे, उन्हें छोड़कर अन्य सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की दावेदारी करेगी। इसके साथ ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा भी कर रही है। पार्टी ने एक टीम को विधानसभा क्षेत्रवार उसे मिले वोटों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। विशेषकर जिन 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ी थी, उनमें पार्टी मजबूत विधानसभा क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां अपनी सक्रियता बढ़ाएगी।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement