Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Elections 2022 : बसपा ने इन सीटों पर बदले प्रत्याशी, जानें किसको कहां से मैदान में उतारा

UP Elections 2022 : बसपा ने इन सीटों पर बदले प्रत्याशी, जानें किसको कहां से मैदान में उतारा

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Elections 2022 : बहुजन समाज पार्टी बसपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 22 जनवरी को जारी सूची में संशोधन किया है। इस संशोधित लिस्ट में छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम ने बताया कि बिजनौर की धामपुर सीट से मूलचंद चौहान, मुरादाबाद की कुन्दरकी सीट से मोहम्मद रिजवान, बरेली की तीन सीटों नवाबगंज से युसुफ खान, फरीदपुर (सु) से शालिनी सिंह, बरेली से ब्रह्मानंद शर्मा, शाहजहांपुर की ददरौल सीट से चंद्रकेतु मौर्या को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर
Advertisement