Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Elections 2022 : मायावती बोली-बीजेपी अहंकारी मानसिकता व संकीर्ण सोच त्यागे तभी देश का भला संभव

UP Elections 2022 : मायावती बोली-बीजेपी अहंकारी मानसिकता व संकीर्ण सोच त्यागे तभी देश का भला संभव

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने रविवार को ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि कर्ज में डूबी घुटन का जीवन जीने को मजबूर किसानों द्वारा आत्महत्या की खबरें विचलित करती हैं, किन्तु अब बेरोजगार युवाओं द्वारा भी आत्महत्या करने की विवशता ने राष्ट्रीय चिन्ता, बेचैनी व आक्रोश को और बढ़ा दिया है। फिर भी विकास व इण्डिया शाइनिंग आदि जैसा भाजपा का दावा कितना उचित?

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

एक अन्य ट्वीट में मायावती ने लिखा कि भाजपा द्वारा संसद में भी बेरोजगारी की ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्या से इंकार करना इनकी यह गलत व अहंकारी सोच नहीं है तो और क्या है? कौन युवा बेरोजगारी का ताना व अपमान सहना चाहता है? भाजपा के लोग अपनी संकीर्ण सोच व मानसिकता को त्यागें तभी देश का कुछ भला संभव है।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement