Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Elections: बीजेपी को जीत दिलाने के लिए आज से घर-घर जाएंगे शाह-नड्डा, बड़े नेताओं ने ली जिम्मेदारी

UP Elections: बीजेपी को जीत दिलाने के लिए आज से घर-घर जाएंगे शाह-नड्डा, बड़े नेताओं ने ली जिम्मेदारी

By प्रिन्स राज 
Updated Date

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले व दूसरे चरण के मतदान होने हैं। इन क्षेत्रों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह घर घर जनसम्पर्क करेंगे। इस प्रकार रहेंगे इन नेताओं के आज के कार्यक्रम।

पढ़ें :- IPL Match Today : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेला करो या मरो का मुकाबला; जानें किस टीम का पलड़ा भारी

अमित शाह(Amit shah)

अमित शाह शामली और मेरठ में सार्वजानिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कैराना में दोपहर 2.30 बजे घर-घर संपर्क करेंगे। इसके बाद 3.15 बजे शामली और बागपत जिले के कार्यकर्ताओं के साथ शामली में होटल ओरचिड में बैठक करेंगे।

जेपी नड्डा(JP Nadda)

जगत प्रकाश नड्डा शनिवार दोपहर 1.30 बजे जेबीएस रिसार्ट बाईपास रोड बिजनौर में बिजनौर, नगीना, मुजफ्फरनगर के विधानसभा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगें। इसके बाद 3.00 बजे गजरौला पहुंचेंगे और सांसद कंवर सिंह तंवर के गजरौला निवास पर अमरोहा, मुरादाबाद व मेरठ विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगें।

पढ़ें :- 'प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े मामले की पीड़िताओं की सहायता करें...' राहुल गांधी ने कर्नाटक के सीएम को लिखी चिट्ठी

योगी आदित्यनाथ(yogi aaditynath)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ तथा बुलंदशहर में रहेगें। दोपहर 12.30 बजे अलीगढ़ के रघुनाथ पैलेस जीटी रोड में घर-घर संपर्क करते हुए चुनाव प्रचार करेगें। अलीगढ के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेगे। दोपहर 2.00 बजे बुलंदशहर के निकुंज हॉल प्रदर्शनी मैदान में घर-घर संपर्क तथा प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ चर्चा करेगे।

स्वतंत्र देव सिंह(Swatantra Dev Singh)

स्वतंत्र देव सिंह सहारनपुर में रहेगें। दोपहर 12.00 बजे देवबंद में घर-घर संपर्क तथा प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेगें। दोपहर 2.00 बजे रामपुर मनिहारन, सहारनपुर में घर-घर सम्पर्क तथा प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेगें। शाम 4.00 बजे सहारनपुर महानगर में घर-घर संपर्क तथा प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेगें।

 

पढ़ें :- 'मुझे स्मृति ईरानी पर तरस आती है क्योंकि वो अब राहुल के पीए से हारने वाली हैं,' संजय राउत ने कसा तंज
Advertisement