लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के एक बयान से सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी के वायनड से उपचुनाव लड़ने को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। उनके आवास पर कांग्रेस नेताओं ने काले रंग से उनकी नेम प्लेट रंग दिया।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘अन्ततः लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई वहां जहां लड़ना न पड़े। बूढ़ी जो हो गई।” दिनेश प्रताप सिंह के इस बयान पर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है और कांग्रेस नेता इसका विरोध कर रहे हैं। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दिनेश प्रताप सिंह के इस बयान पर हमला बोला है।
अन्ततः लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई वहां जहां लड़ना न पड़े। बूढ़ी जो हो गई।#WaynadLoksabhaByeElection
— Dinesh Pratap Singh (@RBLDineshSingh) October 16, 2024
पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ये यूपी सरकार में मंत्री और बुरी तरह सांसदी का चुनाव हारे हुए भाजपा नेता दिनेश सिंह हैं। महिलाओं के बारे में इनकी भाषा और ख्याल देखिये। महिलाएं चुनाव लड़ने के लिए जब उतरती हैं, तो उन्हें सैकड़ों ऐसे बदमाश किस्म के लोगों की घटिया भाषा सुननी पड़ती है। ऐसे लोग भाजपा सरकार में मंत्री बने बैठे हैं इसलिए महिला सुरक्षा का प्रदेश में बुरा हाल है।
ये यूपी सरकार में मंत्री और बुरी तरह सांसदी का चुनाव हारे हुए भाजपा नेता दिनेश सिंह हैं। महिलाओं के बारे में इनकी भाषा और ख्याल देखिये। महिलाएं चुनाव लड़ने के लिए जब उतरती हैं, तो उन्हें सैकड़ों ऐसे बदमाश किस्म के लोगों की घटिया भाषा सुननी पड़ती है।
ऐसे लोग भाजपा सरकार में… pic.twitter.com/jVp0Sd6923
— Ajay Rai
(@kashikirai) October 16, 2024