Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Heavy Rain : लखनऊ में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, राजधानीवासियों ने ली राहत की सांस

UP Heavy Rain : लखनऊ में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, राजधानीवासियों ने ली राहत की सांस

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को शाम झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। राजधानीवासियों को कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से भारी राहत मिली है। मेरठ समेत आसपास के जिलों में रविवार को बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ये बारिश कई फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी। अगले दो दिन तक कई जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

पढ़ें :- सीएम योगी ने महंत नृत्य गोपाल दास से भेंट कर पूछा कुशल-क्षेम, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में हैं 29 जून से भर्ती

मेरठ शहर और आसपास के जिलों में रविवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया। सुबह से ही तेज धूप और बादलों की लुका-छिपी के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था, लेकिन दोपहर बाद अचानक हुए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया है।

बारिश से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं थी। खरीफ फसलों की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद जगी है। मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि वातावरण में नमी की अधिकता और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के चलते दोपहर बाद बारिश हुई। उन्होंने आगे कहा कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जिले और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है, और कुछ स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। उन्होंने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बारिश से तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे उमस से पूरी तरह निजात मिल सकेगी। रविवार की बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत देने के साथ-साथ मानसून के सक्रिय होने के भी संकेत दिए हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में दिन का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सात मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स 136 रहा।

पढ़ें :- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

शामली में भी बारिश

शामली जिले में भी खूब बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कस्बों में सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन में कुछ दिक्कतें हुईं। जिले में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर में भी 9.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बागपत में किसानों के चेहरे खिले

बागपत में हुई बारिश ने किसानों के चेहरे खुशी से भर दिए, जिन्होंने इसे धान की फसल के लिए अत्यंत लाभदायक बताया। मौसम में आए इस बदलाव से आम लोगों के साथ-साथ किसानों में भी उत्साह देखा गया।

मुजफ्फरनगर में भी राहत, 9 मिमी वर्षा दर्ज

पढ़ें :- लखनऊ के उतरेटिया में आवारा बंदरों ने मचाया आतंक, बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को काटकर किया लहुलुहान

मुजफ्फरनगर जिले में हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 9.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस वर्षा से मौसम सुहावना हो गया है।

सहारनपुर में कई सड़कों पर जलभराव, गर्मी से राहत

सहारनपुर में रविवार को बारिश से एक और जहां कहीं सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत भी मिली। शाम तक घने बादल छाए हुए थे।

Advertisement