1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : अब एक्सप्रेसवे पर चलने से पहले होगी चालकों की जांच, बिना फिटनेस नो एंट्री, हादसों पर सरकार सख्त

UP News : अब एक्सप्रेसवे पर चलने से पहले होगी चालकों की जांच, बिना फिटनेस नो एंट्री, हादसों पर सरकार सख्त

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर अब वाहन चालकों की जांच अनिवार्य करने की तैयारी है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर अब वाहन चालकों की जांच अनिवार्य करने की तैयारी है। एक्सप्रेसवे पर वाहन लेकर जाने से पहले चालक का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच होगी कि चालक ने किसी मादक पदार्थ का सेवन तो नहीं किया है।

पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजकर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, परिवहन आयुक्त, यूपीसीडा के सीईओ और रोडवेज के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है।

निर्देशों के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर प्रवेश से पहले वाहन चालकों की फिटनेस जांच सुनिश्चित की जाएगी। चालक के स्वास्थ्य और नशे की स्थिति की जांच के बाद ही उसे आगे जाने की अनुमति देने की व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया है।

गति सीमा का उलंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

सरकार ने एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा का सख्ती से पालन कराने के भी निर्देश दिए हैं। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को नियमों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

जीरो पॉइंट पर हुए हादसे के बाद बढ़ी सख्ती

गौरतलब है कि कल आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर भीषण बस हादसा हुआ था। इस घटना के बाद सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठे। अब सरकार ने प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर चालकों की फिटनेस, नशे की जांच और निर्धारित गति सीमा के पालन को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...