Kanpur Stray Dog Attack : कानपुर में दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान आवारा कुत्तों का बड़े पैमाने पर आक्रामक रवैया देखने को मिला है। पटाखों की तेज आवाज से कुत्तों ने अत्यधिक तनाव, डर और घबराहट के कारण 100 से ज्यादा लोगों पर हमला किया। शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए इन घटनाक्रमों से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके साथ ही बच्चों तथा बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गईं हैं।

जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात कानपुर के श्यामनगर, जाजमऊ, अहिरवां, रेलबाजार, महाराजपुर, कैंट और सनिगवां समेत शहर के कई इलाकों में जमकर आतिशबाजी के दौरान कुत्तों का आतंक देखने को मिला। तेज आवाज से आक्रामक हुए आवारा कुत्तों के झुंड ने किसी को दौड़ाकर काटा तो, कई जगहों में झुंड ने मिलकर हमला बोला। इन हमलों का सबसे ज्यादा शिकार बच्चे और बुजुर्ग हुए हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर मामलों में कुत्तों ने लोगों के पैरों को निशाना बनाया।
घायलों में करीब 60 प्रतिशत बच्चे और 40 प्रतिशत बुजुर्ग व अन्य लोग शामिल हैं। जिन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पतालों के चक्कर काटने पड़े। त्योहार की खुशियां दहशत और गम में बदल गईं। हालांकि, आवारा कुत्तों के इन हमलों ने त्योहारी सीजन में स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है।