UP Higher Judicial Service Recruitment 2024: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ओर से अधिवक्ता के पद पर भर्ती निकाली गई है. जिनके लिए कैंडिडेट्स जल्द आवेदन कर लें. सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक अधिसूचना जारी की थी.
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
इलाहाबाद उच्च न्यायालय सीधी भर्ती के आधार पर अधिवक्ता के 83 पद पर भर्ती करेगा. इन पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस 15 मार्च 2024 से शुरू हो गई थी.
इस अभियान के लिए उम्मीदवार 30 अप्रैल 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं. जबकि हार्डकॉपी जमा करने की लास्ट डेट 07 मई 2024 तय की गई है.
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 35 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
इतना मिलेगा वेतन
इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1,44,840 से लेकर 1,94,660 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा.
पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट
आधिकारिक वेब साइट
अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक साइट allahabadhighcourt.in पर जाना होगा. फिर भरे हुए फॉर्म को निर्धारित पते पर भेजना होगा.