लखनऊ। यूपी की योगी सरकार (Yogi government) ने नए साल पर पुलिस वभाग (police department) में बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत सरकार ने 7 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले (Transferred 7 Senior IPS Officers) कर दिए हैं। आइए पढ़ते हैं किनको किया गया पदोन्नत तो किसका हुआ डिमोशन?
पढ़ें :- Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी
कानपुर के पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार हटाए गए
कानपुर के पुलिस कमिश्नर डॉक्टर आरके स्वर्णकार हटा दिया गया है। आरके स्वर्णकार एडीजी एपीटीसी सीतापुर बनाए गए हैं। उनकी जगह अखिल कुमार को कानपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। राजीव सभरवाल एडीजी और डॉक्टर बीआर अंबेडकर एकेडमी मुरादाबाद बनाए गए हैं। इसके अलावा डॉक्टर केएस प्रताप कुमार एडीजी गोरखपुर जोन बनाए गए हैं। ध्रुव कांत ठाकुर को एडीजी मेरठ जोन बनाया गया है। सुजीत पांडे एडीजी पीएसी तो अशोक कुमार सिंह को एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड बनाया गया हैं।
7 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले
पढ़ें :- West Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग का ब्लंडर या साजिश? बसीरहाट के एक बूथ की वोटर लिस्ट से सारे मुसलमान गायब, ‘बीएलओ’ तक का नाम कटा
केएस प्रताप कुमार अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन।
राजीव सभरवाल अपर पुलिस महानिदेशक डॉ बी आर अंबेडकर अकैडमी मुरादाबाद।
अखिल कुमार पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर।
ध्रुव कांत ठाकुर अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन।
सुजीत पांडेय अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी लखनऊ।
पढ़ें :- LPG संकट पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा…अब गैस पर नहीं भरोसा’
अशोक कुमार सिंह अपर पुलिस महानिदेशक यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोनत्ति बोर्ड लखनऊ।
रामकृष्ण स्वर्णकार अपर पुलिस महानिदेशक एपीटीसी सीतापुर।