लखनऊ। यूपी विधान परिषद चुनाव (UP Legislative Council Elections) में 5 सीटों पर जीत से उत्साहित सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि ये धूमधाम मचाने वाले लोग इन चुनाव में धड़ाम से गिर गए। भाजपा (BJP) सिर्फ 5 सीट ही नहीं हारी है बल्कि 50 जिलों में हारी है। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव (MLC Elections) में सपा जनता के समर्थन से जीती है जबकि जनता में संदेश ये गया है कि भाजपा (BJP) ने इन चुनाव में छल करके छह सीटें जीती हैं। जहां साजिश है। वहीं, भाजपा है।
पढ़ें :- 'तीसरी बार BJP की सरकार बना दो, यूपी में भी UCC लागू कर देंगे'; अमित शाह ने राजधानी में किया बड़ा ऐलान
‘काशी भले ही डूब जाए पर गोरखधंधा बंद न हो’
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा (BJP) ने बेईमानी से छह सीटें जीती हैं। अगर ईमानदारी से चुनाव होते तो भाजपा की जीत ऐसी न होती। उन्होंने विधान परिषद के सभी विजयी सदस्यों को बधाई दी। इस जीत से साबित हो गया है कि व्यापारी हमारे साथ हैं। आधी आबादी हमारे साथ हैं। उन्होंने वाराणसी की सीटों पर हार को लेकर सीएम योगी (CM Yogi) पर तंज कसते हुए कि काशी भले ही डूब जाए पर गोरखधंधा बंद न हो। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
वाराणसी में डबल इंजन की डबल हार
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने वाराणसी में भाजपा की हार पर कहा कि वाराणसी में डबल इंजन की डबल हार हुई है। इन चुनाव में महिला शिक्षकों ने भाजपा के खिलाफ वोट किया है। उन्होंने कहा कि अब कई अफसरों पर गाज गिरने वाली है। उन्होंने एमएलसी चुनाव (MLC Elections) में अनियमितता के आरोप भी लगाए और अमरोहा में 94 प्रतिशत मतदान पर सवाल उठाए। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के 2027 के चुनाव में जीत के बाद प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के सवाल पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि वो यूसीसी लागू करने लायक ही नहीं बचेंगे। 2027 का चुनाव भाईचारे का चुनाव होने जा रहा है। ये लोग हमेशा के लिए हटाये जाएंगे। जनता सांप्रदायिक राजनीति के पक्ष में नहीं है।
पढ़ें :- 76 साल के हो चुके नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा से प्रधानमंत्री कौन? अमित शाह ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- 2029 में चौथी बार वही बनेंगे देश के पीएम
भाजपा के 10 वर्षों का दिया हिसाब
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस मौके पर भाजपा के बीते 10 वर्षों के शासनकाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में प्रदेश में 27 हजार स्कूलों को बंद किया गया। भाजपा राज में आरक्षण लूटा गया। प्रदेश में 30 से ज्यादा पेपर लीक हुए। एक तरफ स्कूलों को बंद किया गया तो दूसरी तरफ 27 हजार शराब के ठेके खुलवाए गए।