Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Madarsa Board Exams : यूपी के 71 जिलों के 434 केंद्रों पर 17 से 22 फरवरी के बीच दो पालियों में होगी परीक्षा

UP Madarsa Board Exams : यूपी के 71 जिलों के 434 केंद्रों पर 17 से 22 फरवरी के बीच दो पालियों में होगी परीक्षा

By santosh singh 
Updated Date

UP Madrasa Board Exams : मदरसा बोर्ड परीक्षाओं (UP Madarsa Board Exams) की तिथियां घोषित हो गई हैं। पूरे प्रदेश में इन परीक्षाओं के लिए 434 केंद्र बनाए गए हैं। मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाएं 434 केंद्रों पर होंगी। मदरसा बोर्ड ( Madarsa Board) ने 71 जिलों में 434 परीक्षा केंद्र तय कर दिए हैं। परीक्षाएं सुबह 8 से 11 बजे और दोपहर में 2 से 5 बजे तक दो पालियों में 17 से 22 फरवरी तक होंगी। इनमें प्रदेश भर के 88,839 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें लखनऊ के 1935 विद्यार्थी हैं।

पढ़ें :- एकेटीयू को सुप्रीम कोर्ट से राहत, प्रवेश के लिए होगा एक और विशेष चरण, 19 से 27 अगस्त तक काउंसिलिंग

मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह (Madrasa Board Registrar RP Singh) ने बताया कि फर्नीचर की व्यवस्था वाले मदरसों और इंटर कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है। लखनऊ के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोन कुमार (Lucknow’s District Minority Welfare Officer Son Kumar) ने बताया कि राजधानी में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए तैयारी की जा रही है।

लखनऊ में यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

-मदरसा अल फिरदौस रहमानी स्कूल, रहमत नगर दुबग्गा।

-मदरसा सुलतानुल मदारिस, केजीएमयू चौराहा।

पढ़ें :- जीजीआईसी बाराबंकी में गश खाकर गिरीं की 18 छात्राएं, सुबह प्रार्थना के बाद हुई घटना, सामने आई ये वजह

-फरहीन कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, महताबबाग दौलतगंज।

-मदरसा इरम मॉडल निस्वां स्कूल, बारूदखाना।

-फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज, आरजू नगर मोहिबुल्लापुर।

-मदरसा इरम मॉडल स्कूल, एजरियांव गोमतीनगर।

-मदरसा दारुल उलूम वारसिया, विशालखंड-4 गोमतीनगर।

पढ़ें :- योगी सरकार नमामि गंगे योजना से बदलेगी गोमती नदी की तस्वीर, नालों की टैपिंग से एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा सीवेज
Advertisement