Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP MLC Election Results 2023: यूपी एमएलसी चुनाव में BJP ने लहराया परचम, चार सीटों पर किया कब्जा

UP MLC Election Results 2023: यूपी एमएलसी चुनाव में BJP ने लहराया परचम, चार सीटों पर किया कब्जा

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP MLC Election Results 2023: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आ गए हैं। इस चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा ने चार सीटों पर जीत दर्ज किया है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय ने कब्जा किया है। बता दें कि, गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक, कानपुर खंड स्नातक, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक, इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक और कानपुर खंड शिक्षक सीट पर 30 जनवरी को मतदान हुआ था।

पढ़ें :- ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी

इन सीटों पर हुई भाजपा की जीत
. विधान परिषद की बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह व्यस्त ने बड़े अंतर से लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के शिव प्रताप सिंह को 51257 वोटों से हराया। वर्ष 1986 से सीट पर अजेय भाजपा की यह आठवीं जीत है।

. कानपुर में स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक ने 62501 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कमलेश यादव को 53185 वोटों से हराया है, जिन्हें 9331 वोट मिले।

. गोरखपुर में स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा के देवेंद्र प्रताप ने कीर्तिमान रचते हुए चौथी बार जीत हासिल की है। देवेंद्र प्रताप को कुल 51699 वोट मिले। सपा के करुणाकांत को 34244 वोट मिले।

. इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी ने जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी ने 1,403 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी सुरेश कुमार त्रिपाठी को शिकस्त दी।

पढ़ें :- जौनपुर के बाद बस्ती में मायावती ने बदला प्रत्याशी,अखिलेश ने बसपा पर बोला बड़ा हमला

 

 

 

Advertisement