Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अखिलेश यादव बोले सपा का साथ देने वालों को किया जा रहा प्रताड़ित, पर्यटन मंत्री को लेकर भी किया बड़ा दावा

UP News: अखिलेश यादव बोले सपा का साथ देने वालों को किया जा रहा प्रताड़ित, पर्यटन मंत्री को लेकर भी किया बड़ा दावा

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News:  समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को प्रेसवार्ता करके भाजपा सरकार (BJP government) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा का साथ देने वालों का प्रताड़ित किया जा रहा है। आजम खां का परिवार इसलिए तकलीफ में है क्योंकि वो समाजवादी हैं।

पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी (Chief Minister Yogi Aditya Nath) बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को नहीं मानते हैं। इसके साथ ही कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का सराकर ने दावा किया था लेकिन वो भी पूरा नहीं हुआ। नौजवानों को नौकरी नहीं दी। झूठ बोलने वालों से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है। सरकार पर्यावरण और वृक्षारोपण को लेकर झूठ बोल रहे है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, आरिफ से मिला तो सारस छिन लिया गया। आरिफ ने जो सारस की सेवा की उसका परिणाम ये हुआ कि सारस इनका मित्र बन गया। अगर सरकार सारस छीन रही है तो उनसे मोर भी छीन लेना चाहिए जो मोर को दाना खिला रहे थे।

पयर्टन मंत्री ने दिया हमारा साथ
प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने एक सवाल पर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि, पर्यटन मंत्री अंदर ही अंदर समाजवादी पार्टी से मिले हैं और उन्होंने हमारी मदद की है।

 

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार
Advertisement