सहारनपुर। सहारनपुर की अदालत में सरेंडर करने के लिए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत (BKU President Chaudhary Naresh Tikait) कार्यकर्ताओं के साथ कूच करेंगे। इसके अलावा भाकियू (BKU) ने तैयारियां शुरू कर दी है। रोहाना टोल (Rohana Toll) पर कार्यकर्ता एकत्र होंगे।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा (BKU District President Yogesh Sharma) ने बताया कि प्रदेश, मंडल, जिला, ब्लॉक, तहसील और ग्राम स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत (National President Chaudhary Naresh Tikait) साथ सहारनपुर न्यायालयक के लिए कूच करेंगे। प्रत्येक ब्लॉक से 30 गाड़ियां लेकर चलने का लक्ष्य दिया गया है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह नौ बजे रोहाना टोल (Rohana Toll) पर एकत्र होंगे।
क्या था मामला
मुजफ्फरनगर में बिना अनुमति सम्मेलन और जाम लगाने के मामले में सहारनपुर की अदालत ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत (BKU District President Yogesh Sharma)
की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। करीब 14 साल पुराने मुकदमे में टिकैत, वर्तमान में कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे इमरान मसूद समेत 24 आरोपी हैं। एसीजेएम-तीन (MP/MLA Court) सहारनपुर में 24 मई को सुनवाई होगी। सरसावा थाने में 20 मई 2010 को मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपियों पर धारा 147, 283 और 341 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
मुकदमे में इमरान मसूद, वीरेंद्र, राज सिंह, राजकुमार, सुशील चौधरी, मुकेश चौधरी, ओमी पंवार, वीरेंद्र शास्त्री, सलमान मसूद, नरेश टिकैत, अब्दुल वाहिद, प्रदीप, राजपाल, वीरेंद्र सिंह, प्रवेश गुर्जर, प्रीतम सिंह, जसंवत, मेला राम पंवार, पप्पू, वीरेंद्र, चरण सिंह, अशोक, बलजीत सिंह और अशोक चौधरी नामजद किए गए थे।