Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : मजदूरी मांगने पर दबंगों ने जमकर पीटा… मुंह में किया पेशाब,  युवक ने दी जान

UP News : मजदूरी मांगने पर दबंगों ने जमकर पीटा… मुंह में किया पेशाब,  युवक ने दी जान

By santosh singh 
Updated Date

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी में मजदूरी का पैसा मांगने पर गांव के ही दबंग युवक को बंधक बनाकर ले गए। उसे जमकर पीटा। उसके मुंह में पेशाब किया। इससे आहत होकर युवक ने पेड़ में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद युवक का फांसी लगाने का वीडियो एवं ऑडियो रिकार्डिंग वायरल हो रही है। छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ है।

पढ़ें :- Video-रामलीला में 69 साल के रामप्रसाद तिवारी का खतरनाक स्टंट, 60 फीट से मौत की छलांग लगाकर हैं जिंदा..., लोग बोले- चमत्कार है

घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव की है। गांव निवासी राकेश मिश्रा ने बताया कि गांव के ही राम कुमार ठेकेदारी करते हैं। राकेश का पुत्र योगेन्द्र मिश्रा (24) इनके पास मजदूरी करता था। बेटा योगेन्द्र 12 मार्च को सुल्तानपुर जिले में की गई मजदूरी का 3500 रुपये मांगने रामकुमार के घर गया था। लेकिन, यहां पैसा देने के बजाय योगेंद्र की पिटाई की दी।

बंधक बनाकर ले गए

योगेन्द्र वहां से बचकर योगेंद्र घर आया ही था कि रामकुमार, मनीष, सोनू, कल्लू, व कल्लू के पुत्र अमरीष व मोहन पहुंच गए। यहां भी लाठी डंडों से योगेंद्र को जमकर पीटा। बचाने आए पिता राकेश को भी मारा पीटा। योगेंद्र को बंधक बनाकर ले गए। वहां भी बांध कर पीटा और मुंह में पेशाब किया। इसके बाद धमकाकर छोड़ दिया। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो शुक्रवार को होली के दिन पीएचसी के पास फिर मारा।

पीआरवी पहुंची मगर गंभीरता से नहीं लिया

पढ़ें :- बच्चे को जबरन चूमना स्नेह नहीं, अपराध है, मुंबई की POCSO कोर्ट ने 50 साल के वयक्ति को सुनाई पांच साल की सजा

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना से गांव में तनाव है। होली के दिन योगेंद्र से हुई मारपीट की सूचना पाकर यूपी 112 की पीआरवी मौके पर पहुंची थी। लेकिन पुलिस कर्मियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और थाने आने की बात कहकर लौट गए।

टिकैतनगर कोतवाल रत्नेश पांडेय ने बताया कि छह लोगों पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। मुंह में पेशाब करने की बात परिजनों ने तहरीर में नहीं लिखी है, बाद में यह आरोप लगाया है। इस बिंदु पर जांच की जा रही है।

Advertisement