Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: सीएम योगी बोले-प्रदेश में अपराधी व अपराध के लिए कोई जगह नहीं

UP News: सीएम योगी बोले-प्रदेश में अपराधी व अपराध के लिए कोई जगह नहीं

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने आज फिरोजाबाद में आयोजित ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’ एवं ₹269 करोड़ लागत की 248 विभिन्न विकासोन्मुखी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, डबल इंजन की भाजपा सरकार में ‘सुहाग नगरी’ अपने विकास की नई यात्रा की साक्षी बन रही है।

पढ़ें :- युद्ध स्तर पर नालियों की साफ-सफाई करते हुए फागिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाए : मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब

उन्होंने कहा कि पिछले छह सालों में उत्तर प्रदेश एक नए भारत के रूप में पहचान बना रहा है। प्रदेश ने विकास की नई यात्रा आरंभ की है। पूर्व की सरकारों में प्रदेश पिछड़ा था। गुंडागर्दी चरम पर थी। अब विकास हो रहा है, सुरक्षा का माहौल है। व्यापारी निवेश करने आगे आ रहे हैं। प्रदेश में अब जाति मजहब और चेहरा देखकर जनता को लाभ नहीं दिया जाता है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के साढ़े आठ साल के कार्यकाल में देश को नई पहचान दी है। वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत दुनिया में पांचवीं शक्ति के रूप में उभरा। इसका लाभ प्रदेश को भी डबल इंजन की सरकार में मिल रहा है।

इसके साथ ही सीएम ने कहा कि, अपराधी व अपराध के लिए कोई जगह नहीं है। इस दौरान उन्होंने वन डिस्टिक्ट वन प्रोडक्ट के बारे में भी बात की। सीएम ने कहा कि, वन डिस्टिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत फिरोजाबाद की कांच आयटम व हैंडीक्राफ्ट के आयटम दुनिया भर में पहचान बना रहे हैं। उन्होंने जिले भर के उद्योगपतियों से निवेश करने के लिए आगे आने का आह्वान भी किया।

पढ़ें :- सीएमएस छात्रों ने बनाया कीर्तिमान : आईएससी में 99.75 व आईसीएसई में 99.80 प्रतिशत मेधावी सफल
Advertisement