Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: एनकाउंटर जाति, धर्म और कानून की धज्जियां उड़ाकर हो रहे, अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

UP News: एनकाउंटर जाति, धर्म और कानून की धज्जियां उड़ाकर हो रहे, अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, एनकाउंटर जाति, धर्म आर कानून की धज्जियां उड़ाकर हो रहे हैं। दरअसल, गाजियाबाद पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

उन्होंने कहा कि, समाजवादियों को सरकार से लड़ना है, डीएम एसपी से लड़ना है, इनके पैसे से लड़ना है और इनकी टीवी चैनलों से लड़ना है, सोचो कितना कड़ा मुकाबला है। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, इनसे स्वास्थ्य सेवाओं पर पूछोगे तो यह तमंचा बोलेंगे, इनसे पूछो कि आपने वादा किया था कि पढ़ाई सस्ती होगी तो बोलेंगे तमंचा, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नहीं कर पाए तो तमंचा, नदियां साफ नहीं कर पाए तो तमंचा।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, लखनऊ जैसी राजधानी से समाजवादियों का काम हटा दो तो क्या मिलेगा वहां? बीजेपी वाले बताएं यहां पर एक ऑटो वाले को पुलिस ने पीट-पीटकर मार दिया था, क्या उसकी सरकार ने सहायता की?

Advertisement