Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : संभल का उस्मान पाकिस्तान में गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों को अलकायदा से जुड़ा होने का संदेह

UP News : संभल का उस्मान पाकिस्तान में गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों को अलकायदा से जुड़ा होने का संदेह

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) के संभल जिले के दीपा सराय निवासी मोहम्मद उस्मान (Mohammad Usman) को पाकिस्तान (Pakistan) में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यह गिरफ्तारी पिछले वर्ष 2024 में की गई थी, लेकिन पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय (Pakistani Foreign Ministry) ने यह जानकारी भारत को अब भेजी है। मंत्रालय ने संभल पुलिस (Sambhal Police) को इसका सत्यापन करने को कहा है। सत्यापन में यह भी स्पष्ट हो गया है।

पढ़ें :- 10 नहीं पूरा 14.2 किलो का गैस सिलिंडर मिलेगा', वायरल न्यूज पर पेट्रोलियम मंत्रालय का दो टूक बयान

मोहम्मद उस्मान (Mohammad Usman) वर्ष 2013 से लापता था। हालांकि इसकी जानकारी जिले के खुफिया विभाग को नहीं थी। पुलिस अब यह पता लगाने के प्रयास में जुट गई है कि उस्मान पाकिस्तान तक कैसे पहुंचा। परिजनों के द्वारा जो जानकारी दी गई है उसमें बताया है कि मोहम्मद उस्मान दिल्ली कहकर घर से गया था लेकिन उसके बाद कभी नहीं लौटा।

पाकिस्तान (Pakistan)  में किस तरह पहुंचा? इसकी भी जानकारी नहीं है। जेल में बंद होने के बाद गिरफ्तारी की बात पता चली। मालूम हो दीपा सराय निवासी मौलाना आसिम उमर उर्फ शन्नू वर्ष 2019 में अमेरिका और अफगानिस्तान के संयुक्त हमले में मारा गया था। वह अलकायदा से जुड़ा था और 1992 के बाद से लापता हुआ था।

पुलिस को आशंका है कि यह उसी ग्रुप के साथ तो जुड़ा नहीं था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दीपा सराय से 1992 के बाद 10 से 12 युवा लापता हुए थे। उसमें ज्यादातर के पाकिस्तान (Pakistan)  में होने की पुष्टि देश की कई बड़ी खुफिया एजेंसियां कर चुकी हैं। समय-समय पर छानबीन भी चलती रहती है।

पढ़ें :- ट्रंप के कंट्रोल में हैं पीएम मोदी, 25 मिनट का भाषण दिया लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला: राहुल गांधी
Advertisement