लखनऊ। यूपी (UP) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के गोसाईगंज विधानसभा सीट (Gosaiganj Assembly Seat) से विधायक अभय सिंह ( MLA Abhay Singh) , अपने पिता भगवान बख्श सिंह व पत्नी सरिता सिंह सहित भाजपा में शामिल हो गए है। उन्हें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताते चलें कि अभय सिंह (Abhay Singh)ने राज्यसभा चुनाव में भी भाजपा (BJP) के पक्ष में मतदान किया था।
पढ़ें :- बस्ती में जल जीवन मिशन की टंकी ही हो गई गायब! घरों में लगी टोटियों से नहीं सिर्फ सरकार की फाइलों में बह रहा है पानी
इसके अलावा करुणाकर पांडे, पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह, चौधरी सरदार सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक पहलवान सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, बसपा के वरिष्ठ नेता कुंवर वकील चंद्र भी भाजपा में शामिल हो गए।