Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: विधायक के धक्का देते ही गिर गई निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवारें, देखिए वीडियो

UP News: विधायक के धक्का देते ही गिर गई निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवारें, देखिए वीडियो

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: प्रतापगढ़ के रानीगंज में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज में धांधली की शिकायत पर पहुंचे विधायक के एक झटके में ही दीवारें ढह गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सपा विधायक ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘ऐसे घटिया निर्माण कार्य से सरकार युवाओं का भविष्य नहीं तैयार रही,यह उनके मौत का इंतजाम है, रानीगंज विधानसभा में बन रहे इंजीनियरिंग कॉलेज में भ्रष्ट सरकारी तंत्र का दर्शन।’

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

दरअसल, निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज में अनियमितता की शिकायत पर सपा विधायक आरके वर्मा मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने लगे। इस दौरान उन्होंने एक दीवार को धक्का दिया तो वह भरभराकर गिर गई। ग्रामीणों का आरोप है कि इस निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है।

पढ़ें :- लोकसभा सामान्य चुनाव के नामांकन की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण

वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा के राज में, घोर भ्रष्टाचार का कमाल है निराला। बिन सीमेंट, इंजीनियर कॉलेज की ईंटों को जोड़ डाला।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक
Advertisement