Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Police Constable Final Result 2025 : यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्तियों का फाइनल रिजल्ट घोषित, देखें लिस्ट

UP Police Constable Final Result 2025 : यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्तियों का फाइनल रिजल्ट घोषित, देखें लिस्ट

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज, 13 मार्च को पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। साथ ही भर्ती बोर्ड ने कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पुलिस कांस्टेबल के कुल 60,244 पदों पर भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा, पीईटी और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का आयोजन किया गया था।

पढ़ें :- आग़ाज़ फाउंडेशन के कार्यालय पर नवरात्रि फलाहार कार्यक्रम आयोजित

कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू होकर 16 जनवरी 2024 तक चली थी। 17 और 18 फरवरी को परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने कारण एग्जाम को रद्द कर दिया गया था। दोबारा से कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को किया गया था। इसमें सफल अभ्यर्थी पीईटी और पीएसटी में शामिल हुए थे।

किस कैटेगरी के लिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल?

जनरल कैटेगरी के कुल 24102, EWS के 6024, ओबीसी के 16264, एससी के 12650 और एससी कैटेगरी के कुल 1204 अभ्यर्थियों का फाइनल चयन किया गया है। अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी रिजल्ट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

UP Police Constable Final Result 2025 Declared How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट

पढ़ें :- बेटी की सहेली पर आया 75 साल के पिता का दिल, 30 साल की व्लॉगर से की सगाई: नवरात्रि बाद होगी शादी

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.

होम पेज पर दिए गए कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

एक पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगी।

अब रोल नंबर और नाम की मदद से रिजल्ट चेक करें।

UP Police Constable Final Result 2025 Check Link अभ्यर्थी लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

पढ़ें :- नौतनवा की रामलीला में रामजन्म और ताड़का-सुबाहु वध का मंचन

कितने चरणों में किया गया चयन?

यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया कुल 5 चरणों में संपन्न हुई।लिखित परीक्षा, पीईटी, पीएसटी, मेडिकल परीक्षा और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन. जिन अभ्यर्थियों ने इन सभी चरणों को पास किया है। उनका नाम अंतिम मेरिट सूची में शामिल हैं, जिसे कैंडिडेट चेक कर सकते हैं।

Advertisement