UP Police Paper Leak Case : यूपी (UP) के सभी 75 जिलों में 17 व 18 फरवरी को आयोजित की गई सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा (Constable Recruitment Written Examination) में पेपर लीक को लेकर यूपी एसटीएफ (UP STF) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
यूपी एसटीएफ (UP STF) को इनके पास से प्रवेश पत्र व अन्य अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। मामले में विभूतिखण्ड थाने (Vibhutikhand Police Station) में एफआईआर दर्ज (FIR Registered) की गई है। गिरफ्तार किए गए अरोपियों में प्रयागराज का अजय सिंह और सोनू सिंह यादव शामिल हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रदेश के करीब 50 लाख युवाओं ने भाग लिया था। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था। पेपर लीक (Paper Leak ) के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था और छह महीने के अंदर दोबारा परीक्षा कराने का एलान किया गया था।