नई दिल्ली। सपा और यूपी विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने गुरुवार को दिल्ली के तालकटोरा में नई पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSSP) का एलान कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा व आरएसएस (BJP-RSS) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) की सरकार इस देश की संपत्तियों को बेचने का पाप कर रही है।
पढ़ें :- JPSC Exam Scam: परीक्षा में पास कराने के लिए 11 उम्मीदवारों से एक करोड़ की वसूली, 24 अभ्यर्थियों के नाम मिले
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी – LIVE BROADCAST#RSSP #SwamiPrasadMaurya #UttarPradesh https://t.co/8xuA8SDWpQ
— Rashtriya Shoshit Samaaj Party (@officialrssp) February 22, 2024
उन्होंने कहा कि धर्म की दुहाई देकर सत्ता में बैठे ये भूखे भेड़िए आज इंसानियत का कत्लेआम कर रहे हैं। हिंदू मुसलमानों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा और आरएसएस (BJP-RSS) का जो इतिहास है, इस बात का गवाह है कि इस देश की आज़ादी में उनके परिवार और कुनबे का कोई व्यक्ति हिस्सेदार नहीं रहा है इसलिए देश से उन्हें कोई लगाव नहीं है। ये देश की पहली सरकार है जो कि देश की संपत्तियों को बेचने का पाप कर रही है।
पढ़ें :- UP IPS Transfer : संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर व संतोष मिश्रा को कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त की सौंपी जिम्मेदारी
स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) लगातार अपने बयानों के कारण सपा नेतृत्व भी कई बार परेशानी में नजर आया और उन्हें पार्टी में ही विरोध का भी सामना करना पड़ा है। बीते दिनों उन्होंने पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव और फिर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद दिल्ली में नई पार्टी का एलान कर दिया। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया को मजबूत करने की बात कही थी।