Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश के राउंड-5 का आवंटन जारी, सीट मिली तो 14 अगस्त तक करें ये काम

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश के राउंड-5 का आवंटन जारी, सीट मिली तो 14 अगस्त तक करें ये काम

By santosh singh 
Updated Date

JEECUP Round 5 Seat Allotment Result : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के राउंड 5 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आज यानी 11 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा। सीट अलॉटमेंट में संस्थान और पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

पढ़ें :- आराधना मिश्रा 'मोना' यूपी कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष नियुक्त, सांसद इमरान मसूद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व दो उपाध्यक्ष भी बनाए गए

सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?

राउंड 5 में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को तय समय के भीतर सीट स्वीकार करनी होगी और सीट स्वीकृति शुल्क जमा करना होगा। इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित जिला सहायता केंद्र पर भी जाना होगा। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी तारीखें इस प्रकार हैं।

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में कौन-सी जानकारी होगी?

पढ़ें :- लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा, ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है वो भी जाएगा: राहुल गांधी

अभ्यर्थी अपने अलॉटमेंट रिजल्ट में ये जानकारियां देख सकेंगे:

नाम

आवेदन संख्या

रैंक

आवंटित सीट

पढ़ें :- 13 साल छोटे देवर के साथ भाभी फंदे में लटकी, बंद कमरे में 8 साल के बेटे ने देखा...

पाठ्यक्रम

श्रेणी

कैसे डाउनलोड करें राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर Candidate Activity सेक्शन में दिए गए JEECUP Round 5 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ें :- अभिजीत दीपके, बोले- गांधी देश की आत्मा, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं,मुंबई सिर्फ ट्रेलर, फाइनल दिल्ली में होगा

अब आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके Sign in करें।

लॉगिन विंडो में सीट अलॉटमेंट स्टेटस वाले सेक्शन में जाएं।

सीट अलॉटमेंट स्टेटस पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Advertisement