लखनऊ। यूपी का मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। दशहरा मनाने से पहले मौसम विभाग ने 25 से लेकर 30 सितंबर तक पूरे प्रदेश में बारिश और गरज-चमक का दौर की भविष्यवाणी की है। लखनऊ मौसम केंद्र ने 24 सितंबर को पूर्वी यूपी में येलो अलर्ट जारी किया है। यानी कहीं भी अचानक से मेघगर्जन और वज्रपात हो सकता है। 25 तारीख को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
पढ़ें :- UP Heavy Rain Alert : 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, यूपी में मानसून 20 जून तक करेगा एंट्री
यूपी के 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से पिछले कई दिनों से हल्की से मध्यम मौसमी गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर रखा है। 24, 25 और 26 सितंबर को पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ हल्की बौछारें गिर सकती हैं। वहीं, पूर्वी हिस्सों में लगातार बारिश से मौसम काफी सुहावना है। आईएमडी की मानें तो मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, बलिया, मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर, अयोध्या में अच्छी खासी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। लिहाजा, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटे में पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क और पूर्वी यूपी में कही-कहीं बारिश हुई।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और उत्तर बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 25 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिमी और मध्य बंगाल की खाड़ी के पास एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में दशहरा से पहले भारी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय रहने से 24-25 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले भागों में तेज बारिश की संभावना है। हालांकि, इन सभी राज्यों में धूप भी परेशान कर रही है। अब दिन में अधिक तापमान और रात के तापमान में कमी आएगी, जिससे गर्मी का एहसास कम होगा। अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी से उठे चकवाती तूफान (Cyclonic Storm) के असर से गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और कोंकण में मध्यम बारिश होगी। वहीं, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और लक्ष्यद्वीप में हल्की बारिश मौसम को खुशनुमा बनाए रखेगी।