Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert : यूपी में इन जिलों में अगले 3 घंटे में आंधी-तूफान और बारिश चेतावनी, जानें आपके जिले का कैसा रहेगा मौसम?

UP Rain Alert : यूपी में इन जिलों में अगले 3 घंटे में आंधी-तूफान और बारिश चेतावनी, जानें आपके जिले का कैसा रहेगा मौसम?

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह मौसम अचानक बदल गया है। ठंडी हवा के झोंके चल रहे हैं। हवा की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे बनी हुई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है।

पढ़ें :- आजम खान के रामपुर जेल से बाहर आते ही ED ने किया गिरफ्तार , पूछताछ के लिए ले गई अपने साथ, बोले -मुसलमान होने की सजा है

 अगले 3 घंटों में यूपी के 16 जिलों में मध्यम गरज के साथ आंधी-तूफान और बारिश होने की है संभावना

मई माह के पहले दिन ही यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित आसपास के कई जिलों में गुरुवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलती रही जबकि गोरखपुर के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आज अगले 3 घंटों में औरैया, बांदा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, महोबा, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव में कई स्थानों पर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही मध्यम गरज के साथ आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को बादलों की आवाजाही के बीच तेज पुरवा चली। हवा के झोंको की गति 30 से लेकर 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही। इससे दिन में गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हवा के तेज झोंकों ने दो पहिया पर चलने वालों को परेशान किया। पुरवा चलने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आज सुबह से ही हवा तेज रही। भले ही तापमान ज्यादा ऊपर नहीं गया लेकिन बाद में धूप निकलने और हवा में नमी ज्यादा होने से उमस ने बेहाल किया।

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार तेज हवा का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ को पुरवा हवा से पर्याप्त नमी मिल रही है जिसकी वजह से यह यूपी के ऊपर ठिठक गया है। वायुमंडल में चक्रवाती स्थितियां बनी हुई हैं। इस बीच बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।

पढ़ें :- CM Omar Abdullah-journalist Nidhi Razdan: CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुआ रिश्ता और बात पहुंच गई शादी तक

4 और 5 को इन जिलों में बारिश की संभावना

वहीं चार और पांच मई को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर,प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, एवं आसपास के इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

पढ़ें :- Sanskriti Sansad : श्री काशी विश्वनाथ धाम में अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ , जुटे देश-विदेश के 50 चित्रकार
Advertisement