लखनऊ। यूपी (UP) में राज्यसभा की 10 खाली सीटों के लिए मतदान की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गई है। यूपी में 10 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। नामांकन करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। 20 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
बताते चलें कि यूपी में राज्यसभा की 10 खाली सीटों में से सात पर भाजपा (BJP) का और दो पर सपा (SP)का जीतना तय है। हालांकि दोनों ही दलों में एक अतिरिक्त सीट के लिए कड़ा संघर्ष होगा।