UP School Timing Change : यूपी (UP) में भीषण ठंड के कारण माध्यमिक विद्यालयों (Secondary Schools) के समय में बदलाव किया गया है। सुबह और शाम के समय में आधे घंटे कम किए गए हैं। अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्यालय चलेंगे।
पढ़ें :- बंकिम चंद के वंशज बोले- सोनिया तो बाहर से आईं है, पर खरगे तो यही के है...
शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव (Director of Education Dr. Mahendra Dev) के तरफ से जारी लेटर में कहा गया कि प्रदेश में अत्यधिक ठंड व शीतलहर को देखते हुए मकर संक्रान्ति पर्व (Makar Sankranti Festival) तक समस्त बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाओं के समय में बदलाव किया जा रहा है।
अभी तक कक्षाएं सुबह 09:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक चलती थीं। अब सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक चलेंगी। सभी विद्यालयों को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा गया है।