Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP School Closed : यूपी में इस जिले में कोहरा व शीतलहर को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, DM ने दिया आदेश

UP School Closed : यूपी में इस जिले में कोहरा व शीतलहर को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, DM ने दिया आदेश

By santosh singh 
Updated Date

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी के तरफ से जनहित में विशेष कदम उठाए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में छह जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

शहर में शीतलहर के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। बच्चों को अत्यधिक ठंड से बचाने के लिए अवकाश की घोषणा की गई है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस आदेश का कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे तीन और चार जनवरी को अपने शिक्षण कार्य बंद रखें और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। अभिभावकों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि अत्यधिक ठंड में बच्चों को स्कूल भेजना खतरनाक हो सकता था। यह निर्णय न केवल बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करेगा बल्कि अभिभावकों को भी चिंता से राहत देगा।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
Advertisement