लखनऊ। यूपी सरकार (UP Government) ने टोल टैक्स (Toll Tax) की दरों को लेकर जनता को राहत दी है। प्रदेश के चारों एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स (Toll Tax) नहीं बढ़ाया जाएगा। यूपीडा (UPDA) ने टोल टैक्स (Toll Tax) की नई लिस्ट जारी कर दी है।
पढ़ें :- क्या केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का निरस्त होगा नामांकन पर्चा? कांग्रेस ने लगाई गंभीर आपत्तियों की झड़ी
कहा गया है कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Expressway), पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) , बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Link Expressway) की टोल दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। केवल भारी निर्माण वाहनों समेत कुछ अन्य वाहनों की टोल दरों में 15 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।