Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, जानिए अब कहां होगी बारिश

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, जानिए अब कहां होगी बारिश

By प्रिया सिंह 
Updated Date

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बुधवार को मानसून की बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर समेत कई जिलों में भीषण बारिश देखने को मिला।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

बारिश के बाद से जहां लोगों ने राहत की सांस ली वहीं किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। बारिश ना होने के कारण किसान काफी परेशान थें। इससे उनके फसलों का काफी नुकसान हो रहा था, मगर बरसात होने से अब फसल को भी फायदा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वी यूपी के इलाकों में आज और कल भी बारिश की संभावना है।

कहा जा रहा है कि इन इलाकों में बारिश अधिक हो सकती है। क्योंकि मॉनसून ट्रफ पहले ही ट्रांसफर हो चुका है और अब अपनी सामान्य स्थिति से ऊपर है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश में बारिश जारी रहेगी।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement