लखनऊ। यूपी सिपाही सीधी भर्ती (UP Constable Direct Recruitment) की दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए भर्ती बोर्ड ( Recruitment Board) की वेबसाइट पर कल (शुक्रवार) शाम 5 बजे अभ्यर्थियों को आवंटित होने वाले जिलों की सूचना जारी होगी। जल्द ही अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड (Admit Card) भी जारी कर दिया जाएगा।
पढ़ें :- अब गन्ने से बनेगा प्लास्टिक, लखीमपुर खीरी में तैयार हो रहा देश का पहला बायोपॉलिमर प्लांट
सिपाही भर्ती (Constable Recruitment) की दोबारा परीक्षा आगामी 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को 67 जिलों के 1174 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से वेबसाइट का अवलोकन करते रहने की अपील की है।