Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारतीय टीम में UP के सनीश, कोरियन इंचन कप से खुलेंगी वर्ल्ड चैंपियनशिप की राह

भारतीय टीम में UP के सनीश, कोरियन इंचन कप से खुलेंगी वर्ल्ड चैंपियनशिप की राह

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के धाकड़ सॉफ्ट टेनिस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सनीश मणि मिश्रा ने एक बार फिर यूपी का नाम रोशन किया है। सनीश को कोरिया जाने वाली भारतीय सॉफ्ट टेनिस टीम में चयनित कर लिया गया है। पिछले एक वर्ष में सनीश ने अंतरराष्ट्रीय औऱ राष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल का परिचय दिया है। इसके बाद उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। जून 2023 में हुए कोरिया कप में सनीश ने रजत पदक जीता था, वहीं उनके शानदार खेल के चलते भारत को टीम इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त हुआ था।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

इसके अलावा जनवरी में हुई नेशनल साफ्ट टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सनीश को डबल्स में रजत पदक भी प्राप्त हुआ था। सनीश के खेल की वजह से उत्तर प्रदेश की टीम कांस्य पदक भी जीतने में सफल रही थी। इसी तरह जून में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने कांस्य पदक जीता था जिसकी अगुवाई सनीश ने की थी।

सनीश इससे पहले भी कई अंतराराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का परचम लहरा चुके है। 2014 में जर्मनी में हुए जर्मन कप में सनीश भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा सनीश ने 2015 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था औऱ 2016 में हुए एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया था।

इस बार भी कोरियन इंचन कप में सनीश को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है औऱ इसके जरिए वो वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट पक्का करना चाहते हैं। सनीश आज भी रोजाना 5 घंटे मेहनत कर रहे हैं। इस मौके पर सनीश मणि ने कहा, देश के लिए खेलने से बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं है, मैं इस कप के साथ ही वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में जुटा हूं। मेरी कोशिश है कि मैं देश के लिए विश्व स्तर पर गोल्ड जीत सकूं। सनीश ने 10 वर्ष की उम्र से ही टेनिस खेलना शुरु कर दिया था और देश और विदेश में शानदार प्रदर्शन कर चुके है। इस समय उ्हें मारियन फाउंडेशन का साथ मिला है जो उन्हें स्पॉन्सर कर रहा है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement