UPSSSC Recruitment 2024: यूपी में इंजीनियरिंग करने वाले कैंडिडेट्स के लिए बंपर नौकरियां निकली हैं. रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. इच्छुक हों तो इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें. ये वैकेंसी यूपी सबऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन कमीशन ने निकाली हैं. इनके तहत जूनियर इंजीनियर के कुल 4016 पदों पर कैंडिडेट्स की भर्ती होगी.
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
रजिस्ट्रेशन लिंक कल यानी 7 मई से खोल दिया गया है. आवेदन करने की लास्ट डेट 7 जून 2024 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें.
आवेदन केवल ऑनलाइन किए जा सकते हैं. ऐसा करन के लिए आपको यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – upsssc.gov.in.
यहीं से डिटेल भी पता किए जा सकते हैं और अप्लाई भी किया जा सकता है. आवेदन करने के लिए एज लिमिट 18 से 28 साल है.
जहां तक शैक्षिक योग्यता की बात है तो संबंधित फील्ड में इंजीनियरिंग किए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. डिप्लोमा लिए कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं. यूपी पीईटी परीक्षा पास होना जरूरी है.
पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट
चयन के लिए कई लेवल की परीक्षा देनी होगी. जैसे प्री, मेन्स और इंटरव्यू. सभी चरण पास करने वाले कैंडिडेट्स का ही सेलेक्शन होगा.आवेदन करने के लिए शुल्क 25 रुपये है. फीस भरने की लास्ट डेट और एप्लीकेशन में करेक्शन करने की लास्ट डेट 14 जून 2024 है.