Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नगरीय निकायों की व्यवस्था परिवर्तन के लिए अब तक किये गये प्रयासों की नगर विकास मंत्री ने की समीक्षा

नगरीय निकायों की व्यवस्था परिवर्तन के लिए अब तक किये गये प्रयासों की नगर विकास मंत्री ने की समीक्षा

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज 122 नगर निकायों के साथ वर्चुअल संवाद कर नगर निकायों के व्यवस्था परिवर्तन के लिए अब तक किये गये प्रयासों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी नगर आयुक्तों, अधिशासी अधिकारियों एवं शासन के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि शहरों की नगरीय जीवन में सुधार के लिए 04 एवं 10 अप्रैल व 21 मई, 2022 को जारी किये गये शासनादेशों में उल्लिखित कार्यों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाए। उन्होंने प्रमुख रूप से शहरी जीवन में सुधार के लिए उपयोगी 20 मुद्दों को चिन्हित कर इन पर विशेष रूप से कार्य करने के निर्देश दिये।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

नगर विकास मंत्री आज स्थानीय नगरीय निकाय निदेशालय में नगरीय निकायों में कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी नगर आयुक्तों, अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 60 दिवसीय अभियान के तहत 15 जून तक सभी नगरीय निकायों में साफ सफाई एवं सौन्दर्यीकरण के जो भी कार्य किये गये हैं, उसे आगे भी जारी रखा जाये। विशेष रूप से शहरों की साफ सफाई एवं व्यवस्था सुधार में मानवीय प्रयास के साथ मशीनों का भी भरपूर प्रयोग किया जाए।

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान शहरों में कहीं पर भी जलभराव की समस्या न हो, जिससे नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़े इसकी सतत निगरानी की जाए। सभी नाली, नालों एवं सीवर की सफाई को समयबद्ध रूप से पूरा कर इससे निकले शिल्ट को शीघ्र हटाया जाए। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी आवश्यक हो सफाई कर्मियों की संख्या को बढ़ाया जाए। जिससे कि साफ सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन एवं कूड़ा उठान की स्थिति में सुधार किया जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने नगर निगमों के कार्याें की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त लखनऊ को नगरीय क्षेत्र में बन रहे प्रोजेक्टों में से 04 प्रोजेक्ट को एक सप्ताह के भीतर जनता के उपयोग के लिए लोकार्पण हेतु तैयार करने के निर्देश दिये। अयोध्या के धार्मिक एवं पौराणिक स्थल होने पर इसकी दैनिक साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश नगर आयुक्त को दिये। सहारनपुर नगर आयुक्त को 04 तालाबों को आइकान के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये। आगरा शहर के अन्तर्राष्ट्रीय पहचान के कारण इसमें नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाये इसके निर्देश दिये।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: पांचवे चरण के लिए कल होगी वोटिंग, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
Advertisement