US Bans 15 Indian Companies : रूस के साथ भारत की दोस्ती अमेरिका (US) को पचा नहीं पा रहा है। जिसकी वजह से उसने भारत की 15 कंपनियों समेत 275 लोगों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिका ने भारत पर रूस के सैन्य-औद्योगिक प्रतिष्ठानों (Military-Industrial Establishments) का कथित तौर पर सहयोग करने का आरोप लगाया है। भारत सरकार ने इस कार्रवाई पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
पढ़ें :- FSDA का लखनऊ के बाद क्या यूपी में भी नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर चलाएगा अभियान? इससे दवा कारोबार में पारदर्शिता होगी सुनिश्चित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका (US) ने भारत की 15 कंपनियों समेत रूस, चीन, मलेशिया, थाईलैंड, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात जैसे एक दर्जन से ज्यादा देशों की 398 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें से ज्यादातर कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (Electronic Components) की सप्लायर हैं, जबकि कुछ कंपनियां विमान के पुर्जे, मशीन टूल्स आदि भी सप्लाई करती हैं। दरअसल, अमेरिका किसी भी ऐसी कंपनी के साथ व्यापार नहीं करना चाहता, जो किसी भी तरह से रूस के रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों को मदद पहुंचा रही है।
अमेरिकी वित्त विभाग ने गुरुवार को कहा कि चीन, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड और तुर्की की कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसकी वजह यह है कि ये कंपनियां रूस को उन्नत प्रौद्योगिकी और उपकरण प्रदान कर रही हैं जिनका इस्तेमाल रूस अपने युद्ध तंत्र (War System) को चलाने में कर रहा है। अमेरिका ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर चोरी-छिपे चलाए जा रहे नेटवर्क पर रोक के अलावा, यह कार्रवाई घरेलू रूसी आयातकों और रूस के मिलिट्री इंडस्ट्री बेस के लिए प्रमुख इनपुट और अन्य सामग्री देने वाली कंपनियों के खिलाफ भी है।
इससे पहले बुधवार को अमेरिका (US) ने यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ रूस (Russia) के युद्ध को बढ़ावा देने के लिए लगभग 400 संस्थाओं एवं व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।
भारत की इन कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध
पढ़ें :- पल्लवी पटेल ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन, अपना दल कमेरावादी इतनी सीटों पर ठोक रही है दावा
1- आभार टेक्नोलॉजीज एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड,
2- डेनवास सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड,
3- एमसिस्टेक
4- गैलेक्सी बियरिंग्स लिमिटेड
5- ऑर्बिट फिनट्रेड एलएलपी
पढ़ें :- Kanpur Home Guard Recruitment : मेडिकल जांच में 'नोटों के बदले फिटनेस' का खेल , अभ्यर्थियों ने काटा हंगामा, दो डॉक्टरों समेत तीन गिरफ्तार
6- इनोवियो वेंचर्स
7- केडीजी इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड
8- खुशबू होनिंग प्राइवेट लिमिटेड
9- लोकेश मशीन्स लिमिटेड
10- पॉइंटर इलेक्ट्रॉनिक्स
11- आरआरजी इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड
पढ़ें :- 'हमारा पति लौटाएं मुख्यमंत्री...' वकील की हत्या पर फूटा पत्नी का गुस्सा, अखिलेश बोले- नारी के श्राप से कोई भी नहीं बच पाया
12- शार्पलाइन ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड
13- शौर्य एयरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड
14- श्रीजी इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड
15- श्रेया लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड