US F-4 Phantom fighter jet crash : ग्रीस की राजधानी एथेंस के उत्तर में तनागरा एयर बेस पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब वहां चल रहे ‘एथेंस फ्लाइंग वीक’ एयर शो के दौरान Hellenic Air Force का एक फैंटम F4 फाइटर जेट क्रैश हो गया। खबरों के अनुसार, कम ऊंचाई पर करतब (मैन्यूवर) दिखाने के दौरान हुए इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। air Show में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे, लेकिन गनीमत यह रही कि दर्शकों में से किसी को चोट नहीं आई। यह दुर्घटना कम ऊंचाई पर करतब दिखाने के दौरान हुई, जिसके बाद लगी आग से धुएं का बड़ा गुबार उठा।
पढ़ें :- 'मेरी बेटी को छोड़ दो...' एयरपोर्ट पर अचानक पहुंचे नकाबपोश एजेंट, विमान में चढ़ने से पहले दो यात्रियों को दबोचा
खबरों के मुताबिक,दोनों पायलट क्रैश वाली जगह से कुछ दूरी पर बेहोश हालत में मिले। ग्रीस के नेशनल डिफेंस मिनिस्टर निकोस डेंडियास ने बाद में उनकी मौत की पुष्टि की और शनिवार से सोमवार तक आर्म्ड फ़ोर्स के लिए तीन दिन के शोक की घोषणा की।
मिलिट्री सूत्रों के अनुसार, दोनों पायलटों को हज़ारों घंटे की फ़्लाइट का अनुभव था।
यह घटना दो दिन तक चलने वाले ‘Athens Flying Week’ के दौरान हुई, जिसमें यूरोप और एशिया के देशों की Aerial teams हिस्सा लेती हैं।